फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather report: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड, IMD ने दी ये खास जानकारी

Sat, 14 Jan 2023 08:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी सुबह कोहरा बहुत कम रहा और सात बजे से ही धूप निकल गई। इस वजह से सड़कों पर भी लोगो की आवाजाही बढ़ने के साथ ही चहल पहल ज्यादा देखने को मिली। शनिवार की भोर में थोड़ा कोहरा रहा लेकिन उत्तर पश्चिमी नम हवाओं के न चलने का ही असर है कि सुबह होते होते सब छट गया।
विज्ञापन
ठंड व गलन बढ़ी वाराणसी में शनिवार को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के बाहर रात में कोहरा गिरता हुआ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस सप्ताह के शुरुआत में नम पछुआ हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई थी। दिन में धूप भी नही हो रही थी कि लोगों को ठंड से राहत मिले। इधर दो दिन से मौसम का मिजाज बदला बदला लग रहा है। हवा के न चलने और दिन में अच्छी धूप निकलने से मौसम बहुत अच्छा हो गया है। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी सुबह कोहरा बहुत कम रहा और सात बजे से ही धूप निकल गई। इस वजह से सड़कों पर भी लोगो की आवाजाही बढ़ने के साथ ही चहल पहल ज्यादा देखने को मिली। शनिवार की भोर में थोड़ा कोहरा रहा लेकिन उत्तर पश्चिमी नम हवाओं के न चलने का ही असर है कि सुबह होते होते सब छट गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार फिलहाल शनिवार,रविवार को दिन में अच्छी धूप देखने को मिलेगी। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में फिर से बदलाव के आसार हैं। इससे ठंड बढ़ने,तापमान में कमी की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें