फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: वाराणसी में मौसम का फिर बदला मिजाज, गर्मी के साथ ही 'नौतपा' कर सकता है परेशान

Sun, 28 May 2023 04:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में जिस तरह का मौसम बना है, उससे ऐसा लग रहा है की नौतपा का असर भी देखने को मिल सकता है।  अधिकतम तापमान में भी पिछले 24 घंटों की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रविवार की सुबह हवा की रफ्तार थमने से मौसम एक बार फिर गर्म हो गया। सुबह से ही धूप बहुत तेज हो गई,इस वजह से गर्मी फिर से लौट आई । जिस तरह का मौसम बना है, उससे ऐसा लग रहा है की नौतपा का असर भी देखने को मिल सकता है।  अधिकतम तापमान में भी पिछले 24 घंटों की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार को बढ़कर 36.6 पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। इस वजह से मौसम साफ रहने और दिन में तीखी धूप होने की संभावना है। तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IMS BHU ने किया कमाल: डॉक्टरों ने बदला हृदय की महाधमनी का रास्ता, पहली बार हुई ऐसी सर्जरी, महिला स्वस्थ्य
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। तापमान में बढ़ोतरी  की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें