वाराणसी में पिछले तीन चार दिन से तीखी धूप के बाद शनिवार को सुबह मौसम एक बार फिर बदल गया। नम पछुआ हवाओं के चलने से ठंड एक बार फिर बढ़ गई। हालांकि धूप तो हुई है लेकिन हवा में नमी अधिक होने से उसका असर बहुत कम है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि हिमाचल, जम्मू सहित अन्य जगहों पर पहाड़ों पर बर्फबारी होने की वजह से ही मौसम में बदलाव हुआ है। रविवार तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं।