फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in varanasi: वाराणसी के मौसम में 'कोल्ड फ्रंट' की दस्तक, IMD ने दी खास जानकारी, अगले कुछ दिन...

Thu, 02 Feb 2023 09:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Weather in varanasi: मौसम के इस बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। बुधवार को सुबह जिस तरह से हवा चल रही थी, उसमें अन्य दिनों की तुलना में नमी अधिक रही। शाम को भी हवा चलने से ठंड रही।
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिछले सप्ताह बूंदाबांदी के बाद इस सप्ताह के शुरूआत से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप हो रही है तो कभी नम हवाएं चल रही हैं। बादलों की आवाजाही का क्रम भी बना है। बुधवार को कुछ इसी तरह का मौसम रहा। सुबह नम पछुआ हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने से ठंड अधिक लग रही थी। इसके बाद धूप तीखी होने से लोगों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन

 मौसम के इस बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। बुधवार को सुबह जिस तरह से हवा चल रही थी, उसमें अन्य दिनों की तुलना में नमी अधिक रही। शाम को भी हवा चलने से ठंड रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि मंगलवार की तुलना में 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि कोल्ड फ्रंट के गुजरने की वजह से ही हवा में भी नमी अधिक है। करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बताया कि दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा, इसके बाद साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें