फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in varanasi: काशी में ठंड की शुरुआत, जल्द हो सकती हैं कोहरे की एंट्री, IMD ने दी जानकारी

Sat, 26 Nov 2022 07:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दिन में दो दिन से धूप भी तेज हो रही है, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने से उसका असर भी कम रह रहा है। शनिवार सुबह ओस गिरने के साथ ही ठंड भी ज्यादा रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसी वजह से ठंड बढ़ी है। 
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से पिछले एक सप्ताह से मैदानी भागों के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। सुबह  मौसम साफ रहने के साथ ही बर्फीली हवाएं चलने लगी है। यही कारण है कि सुबह, शाम ठंड ज्यादा लग रही है। दिन में दो दिन से धूप भी तेज हो रही है, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने से उसका असर भी कम रह रहा है। शनिवार सुबह ओस गिरने के साथ ही ठंड भी ज्यादा रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसी वजह से ठंड बढ़ी है। बताया कि अगले सप्ताह से ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें