वाराणसी समेत पूर्वांचल में के शहरों में शनिवार को हर दिन की तरह अच्छी धूप के साथ सुबह हुई है। लेकिन अब हर दिन धूप में हल्की-हल्की गर्मी बढ़ती जा रही है। दोपहर होते-होते भी अब पसीने जैसी स्थिति हो जाती है।
सर्दी अब बिल्कुल गायब हो गई है। रात के समय में भी ज्यादा सर्दी का अहसास होता नहीं दिख रहा है। फिलहाल कहीं बूंदाबांदी के भी आसार नहीं है, जिससे कि बारिश हो सके और थोड़े बहुत दिनों के लिए ठंड फिर से लौट आए।