फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी समेत पूर्वांचल में बदलेगा मौसम, उमस भरी गर्मी से राहत दिलाने आ रही झमाझम बारिश

Mon, 04 Sep 2023 10:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी मेें सोमवार सुबह से बादलों की आवाजाही जारी रही। करीब साढे नौ बजे तेज धूप निकली। नम हवाओं से लोगों को उमस और गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिली है। मऊ और बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश हुई है।  
विज्ञापन
वाराणसी में सुबह-सुबह छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तीखी धूप और उमस झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इस सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। नम हवाओं के चलने के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। सोमवार सुबह की शुरुआत बादलों की आवाजाही से हुई। नम हवाओं से लोगों को उमस और गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिली। सुबह नौ बजे के बाद फिर से तेज धूप निकल गई। हालांकि मऊ और बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश हुई है।  

विज्ञापन


वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भादो माह की धमक से ही धूप में गर्मी बढ़ गई थी। भारी उमस और पसीने से लोग परेशान थे। सुबह से ही चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और भारी उमस। ऐसे मौसम ने सितंबर में अप्रैल-मई की याद दिला दी। लेकिन सोमवार सुबह मौसम में बदलाव नजर आया। नम हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही जारी है। 

रविवार को अन्य दिनों की तुलना में कुछ ज्यादा ही धूप रही और हवा भी नहीं चली। अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिम बंगाल में लो प्रेशर सिस्टम बना है। इस कारण मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें