फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में बादलों की आवाजाही से मौसम हुआ सुहाना, जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिन का मौसम

Wed, 13 Sep 2023 11:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बुधवार सुबह की शुरुआत बादलों की आवाजाही से हुई। नम हवाओं के कारण मौसम सुहाना हो गया। झमाझम बारिश की उम्मीद थी लेकिन बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इससे निराशा हाथ लगी। 
विज्ञापन
वाराणसी में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बुधवार सुबह की शुरुआत बादलों की आवाजाही से हुई। नम हवाओं के कारण मौसम सुहाना हो गया। झमाझम बारिश की उम्मीद थी लेकिन बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इससे निराशा हाथ लगी। बहरहाल, बादलों के आवाजाही के कारण उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे के भगवान भास्कर के दर्शन हुए। सूरज की तपिश गायब रही लेकिन उमस बढ़ गई। इसके बाद से धूप-छांव का खेल चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बदलते मौसम के मिजाज के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिले के अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि एक दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। हवा में नमी के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें