फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मौसम - काशी के आसपास के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आगामी दो दिनों में काशी और आसपास के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 48 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हुई छिटपुट बारिश के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ रहीं हैं। इससे तापमान में हुई गिरावट के बाद आगामी तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। वहीं, विजिबिलिटी मात्र 400 मीटर ही रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें