फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु के संतान हैं इसलिए हैं मानव: देवाचार्य महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी गंगा सोशल फाउंडेशन की ओर से मंडुवाडीह क्षेत्र के श्रीराम नगर कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथाव्यास महंत जयंतुजय काशी देवाचार्य महाराज ने सृष्टि का वर्णन शुकदेव, परीक्षित मिलन, ध्रुव आदि प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मनु सतरूपा से सृष्टि हुई है। हम सभी मनु महाराज की संतान हैं। इसलिए हम सभी को मनुष्य कहा जाता है। कथा व्यास ने कहा कि अगर कोई हमसे उल्टा भी कुछ कहे पर उसे जो ज्ञानी व्यक्ति होता है, वह उसी बात को बुरे तरीके से ना लेकर के अच्छा समझ करके अच्छी दिशा में मोड़ देते हैं। कथा आयोजक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भगवान के जन्म उत्सव की झांकी सजाई जाएगी। कथा श्रवण करने ओएन उपाध्याय, डॉ. केएन सिंह, आनंद मोहन सिंह, चंदन सिंह, श्याम केशरी, दिनेश सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें