फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन महीने से जलभराव, लकड़ी के पुल के सहारे आवागमन को मजबूर जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
चितईपुर क्षेत्र की नीलकंठ नगर कॉलोनी, कंदवा में पिछले करीब तीन महीने से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। घरों के आसपास पानी जमा होने से स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित है हर घर में लोग डेंगू बुखार से पीड़ित है। स्थिति इतनी खराब है कि स्थानीय लोगों ने खुद लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर आवागमन का रास्ता तैयार किया है। लोग इसी के सहारे अपने घरों से बाहर आने-जाने को मजबूर हैं। क्षेत्र में एक परिवार में शादी है लेकिन जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थायी निवासी अमरावती, जानकी पटेल और साधना पटेल ने बताया कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है। अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं कराया गया। अमन यादव ने कहा कि जनता तीन महीने से जलभराव की समस्या झेल रही है। इसके बावजूद आज तक जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से मौके पर पहुंचकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। अमन यादव ने तत्काल निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें