वाराणसी। बेनियाबाग तिराहे के पास मुख्य पेयजल पाइप लाइन के टी पॉइंट का लीकेज दुरुस्त किया जाएगा। यहां के लीकेज का मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसके चलते जलकल के भेलूपुर से होने वाली जलापूर्ति 9 जनवरी की शाम से 11 जनवरी की सुबह तक बाधित रहेगी। जलकल सचिव विश्वनाथ के बेनियाबाग की जनता से अनुरोध किया है कि बृहस्पतिवार को ही पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें ताकि किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। ब्यूरो