फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घाटों पर वाटर एंबुलेंस और गोताखोर तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
- सावन भर घाटों पर एनडीआरएफ और चिकित्सीय टीम भी रहेगी तैनात
विज्ञापन


सावन में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 11वीं एनडीआरएफ ने कमान संभाल ली है। एनडीआरएफ के बचावकर्मियों को वाटर एंबुलेंस, गोताखोर, पैरामेडिक्स, डीप डाइविंग सेट, लाइफ जैकेट अन्य बचाव उपकरणों के साथ घाटों पर तैनात कर दिया गया। बचाव कर्मी गंगा घाटों पर मोटरबोट व प्रशिक्षित गोताखोरों की सहायता से श्रद्धालुओं पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।11वीं एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर एनडीआरएफ की टीमें सावन माह भर निगरानी रखेगी। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। एनडीआरएफ के बचाव कर्मी व गोताखोर गहरे पानी वाली जगहों को चिह्नित कर श्रद्धालुओं को आगाह और हिदायत दे रहे हैं। एनडीआरएफ के चिकित्सक डॉ. पंकज गौरव व डॉ. विवेक कुमार की देखरेख में सावन माह के दौरान जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए ललिता घाट के पास, फूड प्लाजा, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में चिकित्सा शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें