फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटिलेटर बनाने के लिए इंजीनियर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू ट्रामा सेंटर में खराब वेंटिलेटर को बनवाने के लिए जिले में इंजीनियर का इंतजार है। वेंटिलेटर कब से बनना शुरू होगा, इसकी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। ट्रामा सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पहले से मौजूद 27 वेंटिलेटर तो काम कर रहे, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से पिछले दिनों मिले 14 वेंटिलेटर के खराब होने से समस्या बढ़ गई है। ट्रामा सेंटर के इंचार्ज प्रोफेसर एसके गुप्ता ने बताया कि वेंटिलेटर खराब होने की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही कंपनी को भी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कंपनी से इंजीनियर के जल्द आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें