संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीन दयाल कौशल केंद्र के वीवॉक पाठ्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 दिसंबर से शुरू होंगी। यूजीसी नेट की परीक्षा के कारण परीक्षा की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। वीवॉक की परीक्षाएं अब पांच जनवरी 2026 तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के 58 परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी।