फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वीपीसीसी एकेडमी मुंबई ने 5 विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित सूर्या पार्क खोचवां ग्राम में आयोजित स्व. बाबू राम खेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन बुधवार को वीपीसीसी एकेडमी मुंबई ने 5 विकेट से मैच जीता। इस मैदान में मां भागीरथी मेडिकल गाजीपुर और वीपीसीसी क्रिकेट एकेडमी मुंबई के बीच दूसरा मैच 15-15 ओवरों का खेला गया। मां भागीरथी मेडिकल गाजीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट पर 132 रन बनाए। इसमें सतीश यादव ने 16 गेंद पर 43 रन बनाए। इसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। रफीक ने 26 रन बनाए। जवाब में वीपीसीसी मुंबई टीम ने 13.4 ओवर में ही 134 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। इनकी ओर से दुर्गा ने 30 गेंद पर 53 रन बनाए। इस पारी में 4 छक्के 2 चौके शामिल रहे। वहीं, चंद्रजीत ने 14 गेंद पर 25 रन बनाए। दुर्गा मैन ऑफ द मैच चुने गए। अंपायर विधान सिंह और माकीर अली और मैच रेफरी मनोज प्रताप सिंह व स्कोरर शुभम सिंह और संतोष पांडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें