फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वैदिक मंत्रों के स्वर, क्रम और पाठ-विधान निर्धारित परंपरा के अनुसार

विज्ञापन
काशी में आयोजित श्री शुक्ल यजुर्वेद माध्यन्दिन शाखा कण्ठस्थ दण्डक्रम पारायण के अंतर्गत आयोजन अष
विज्ञापन
कांची कामकोटि मंदिर परिसर में चल रहे श्री शुक्ल यजुर्वेद माध्यन्दिन शाखा कण्ठस्थ दण्डक्रम पारायण में मंगलवार को विद्वानों ने वैदिक परंपरा की बारीकियों पर विवेचन किया। रामचंद्र देव गुरुजी का विशेष आगमन हुआ। उन्होंने दण्डक्रम पारायण की पद्धति, उसके उच्चारण और वैदिक परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अष्टविकृति के विभिन्न प्रमाणों का उल्लेख किया। कहा कि वैदिक मंत्रों का स्वर, क्रम और पाठ-विधान निर्धारित परंपरा के अनुसार होता है। उनके मार्गदर्शन से उपस्थित विद्वानों और वेदाध्यायियों को महत्वपूर्ण ज्ञान मिला। वेदाध्यायी अद्वैत शैलेंद्र काकड़े और समर्थ शैलेंद्र काकड़े ने दण्डक्रम पारायण को सुंदर और शुद्ध ढंग से प्रस्तुत किया। विद्वानों ने इसकी सराहना की। वेदभास्कर प्रशांत जोशी गुरुजी और वेदमूर्ति किरण पाठक ने परीक्षक के रूप में मार्गदर्शन और निरीक्षण किया। इस मौके पर वेणुगोपाल घनपाठी, वेदमूर्ति वेदप्रकाश चतुर्वेदी गुरुजी, ऋषभ पाण्डेय, अक्षय जोशी, रोहित देव, के वेंकटरमन घनपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें