आर्य महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने घाट पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शतप्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया। मेरा पहला मतदान राष्ट्र के नाम थीम पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को जागरूक किया गया।
कॉलेज की समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं ने अस्सी घाट, रीवा घाट और तुलसी घाट पर समूह में बंटकर लोगों से मतदान की अपील की। समाजशास्त्र विभाग द्वारा बीए तृतीय वर्ष, एमए प्रथम वर्ष, एमए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने सामूहिक गीत के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया। इसके बाद अस्सी घाट से रविदास घाट तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में डाॅ. स्वाती एस मिश्रा, डॉ. बिथिका दास, डाॅ. संतोष, डाॅ. विकास शारदे, डाॅ. दीपमाला जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।