फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वयंसेवक करें अपने कर्तव्यों का निर्वहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की बैठक बुधवार को अर्दली बाजार (एलटी कॉलेज) के राजकीय जिला पुस्तकालय में हुई। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह ने नागरिक सुरक्षा के उद्देश्य और कार्यों के बारे में बताया। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने प्रखंड की गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्षता कर रहे चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता ने कहा कि प्रखंड में रिक्त पदों पर भर्ती व नवीनीकरण प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की। एडीसी विवेक कुमार ने प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम कराने पर जोर दिया। इस माैके पर सीबी सिंह, डॉ. शरद कुमार, अरविंद विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, अंजनी कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें