सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार शाम खिलाड़ियों को वॉलीबॉल का अभ्यास कराया गया। कोच पूजा यादव ने बताया कि आगामी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ नए खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच अनुभव देने के लिए अभ्यास मैच भी कराए जा रहे हैं। नए सत्र के लिए फॉर्म का वितरण हो रहा है। संवाद