72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता सिगरा स्टेडियम में खेली जाएगी। सोमवार को भारतीय वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के ठहरने, मैच स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुंवर, महासचिव रामानंद चौधरी, पर्यवेक्षक रुद्र प्रताप सिंह, यूपी वॉलीबॉल संघ के महासचिव सुनील तिवारी, आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक तिवारी, सचिव सर्वेश पांडेय और समन्वयक डॉ. अभिमन्यु सिंह मौजूद रहे।