फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल : आठ टीमों के 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, फाइनल में लालपुर स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सिगरा क्लब को हराया, आज होगा फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। खेल दिवस को लेकर मंगलवार को लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमों के 96 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नॉकआउट टूर्नामेंट में लालपुर स्टेडियम की टीम ने सिगरा क्लब को 25-20, 25-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में फ्रेंड्स क्लब ने शेरपुर एकादश 25-11, 25-18 से हरा दिया। देर रात तक टीएसजी और चौबेपुर क्लब के बीच मैच खेला जा रहा था।
विज्ञापन

अंडर-18 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उप क्रीड़ा अधिकारी व प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल 28 अगस्त को दोपहर तीन बजे खेला जाएगा। निर्णायक की भूमिका कुंवर सिंह, प्रेम शंकर सिंह ने निभाई। इस मौके पर अनुपम सिंह, अनीश राम, आलोक राय, जया सोनी, सृष्टि यादव दिलीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें