क्षेत्र के खोचवां ग्राम स्थित सूर्या पार्क में आयोजित स्व. बाबू रामखेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन मंगलवार को वीएनएम क्रिकेट एकेडमी वाराणसी और कौशांबी क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें वीएनएम की टीम ने छह विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कौशांबी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कोशांबी ने 20 ओवरों में 144 रन बनाए। वंश ने 17 गेंद पर 32 रन और फैजान ने 20 गेंद 29 पर रन बनाए। वीएनएम के बंटी ने 4 ओवर में 24 रन और 2 विकेट लिए। वीएनएम ने 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल मे प्रवेश किया। वीएनएम क्रिकेट एकेडमी की ओर से रौनक ने (32 गेंद पर 66 रन 5 छक्के 7 चौका) रन बनाए और बंटी ने 18 गेंद पर 37 रन बनाए। वीएनएम के बंटी मैन ऑफ द मैच रहे। मुख्य अतिथि प्रितेश दुबे जिला पंचायत सदस्य, जंसा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंपायरिंग विकास सिंह और माकीर अली रहे। मौके पर मनोज प्रताप सिंह, विधान सिंह, शुभम सिंह, संतोष पांडेय मौजूद रहे।