फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toursim: 'विश्वनाथम' और 'श्रीधर' कराएंगे वाराणसी से प्रयागराज तक की रोमांचक यात्रा, नवंबर से शुरू होगा संचालन

Thu, 10 Aug 2023 06:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी से प्रयागराज के बीच दो क्रूज का संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा। सीएनजी संचालित विश्वनाथम और श्रीधर क्रूज का निर्माण गोवा और कोचीन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी में क्रूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी  से संगम नगरी प्रयागराज तक क्रूज का संचालन नवंबर से शुरू हो जाएगा। पर्यटन विभाग और क्रूज संचालकों के बीच करार के बाद संचालन की पूरी तैयारी कर ली गई है। काशी से प्रयागराज के बीच दो क्रूज का संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा। सीएनजी संचालित विश्वनाथम और श्रीधर क्रूज का निर्माण गोवा और कोचीन में किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 100 पर्यटकों की क्षमता वाले दोनों क्रूज में पांच सूइट्स होंगे।

विज्ञापन


निचले तल पर उनके ठहरने की सुविधा होगी और ऊपरी तल पर रेस्तरां होगा। विश्वनाथम व श्रीधर क्रूज पर यात्रियों को रात में ठहरने की सुविधा भी मिलेगी। क्रूज के साथ हाउस बोट भी होगा। इसमें सवार होकर यात्री नौकायन का भी अनुभव ले सकेंगे। क्रूज का संचालन रामनगर से राजघाट, कैथी मारकंडेय महादेव धाम और प्रयागराज के बीच किया जाएगा। अक्तूबर से इन दोनों ही क्रूज के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी।

काशी में बढ़ते पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए क्रूज सेवा का विस्तार किया जा रहा है। विश्वनाथम और श्रीधर क्रूज बनारस से प्रयागराज व मारकंडेय महादेव धाम की सैर कराएगा। - आरके रावत, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें