फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्वकर्मा समाज की बैठक रविवार को राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के आवास कंचनपुर में हुई। इसमें 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर चर्चा हुई। इसे सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार के साथ मनाने का संकल्प लिया गया। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा केवल निर्माण और शिल्प के देवता नहीं हैं। वे सृजन, श्रम, कौशल, कर्म और मानव कल्याण की प्रेरणा के प्रतीक हैं। विश्वकर्मा सभा चौकाघाट के कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए कई पहल की गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें