फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विशाल के ढाक दांव पर अहरक के आकाश चित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड के ग्राम पंचायत छाही में शनीवार को दंगल हुआ। पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से आए 60 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। भुजाड़ी के विशाल ने ढाक दांव लगाकर अहरक के पहलवान को चिर कर दिया। 51 हजार रुपये की इनामी दंगल नवापुरा के सुनील और अजगरा के अक्षय लाल के बीच बराबरी पर छूटी। मुर्दहां के पहलवान विकास ने काला जंग का प्रयोग कर कोरौत के पहलवान करन को धूल चटा दिया। पुआरीकला के मुलायम और सरसवां के सियाराम, गाजीपुर के पवन और खजूही के अभिषेक के बीच दंगल बराबरी पर छूटा। सचिव सवरू उस्ताद और ग्राम प्रधान सर्वेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव ने दंगल शुरू कराया। निर्णायक भूमिका भोनू, सहेंद्र और भैरो पहलवान ने निभाई। संचालन रामसेवक यादव और क्षमा पहलवान ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें