फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: देव दीपावली पर तीन घाटों से वीआईपी कर सकेंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
देव दीपावली पर पर्यटन विभाग द्वारा गंगा में प्रवेश के लिए तीन महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि सामने घाट में जजेज गेस्ट हाउस के अलावा नमोघाट और राजघाट से वीआईपी को प्रवेश मिलेगा। उन्होंने बताया कि नमो घाट से जन प्रतिनिधि व मेहमान प्रवेश करेंगे। राजघाट से प्रशासनिक अधिकारी जबकि जजेज गेस्ट हाउस से न्यायाधीश व अन्य अधिकारी प्रवेश कर सकेंगे। मेहमानों को नाव में चढ़ने उतरने में परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेहमानों की सुविधा के लिए गंगा में जेटी लगाई लगाई जाएगी। इसकी मदद से पर्यटक आसानी से नावों में चढ़ और उतर सकेंगे। अर्धचंद्राकार गंगा तट पर देव दीपावली पर जलने वाले दीयों को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक काशी आते हैं। इस बाद 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन


संस्कृति संसद प्रतियोगिता के चार सौ कलाकार देंगे प्रस्तुति
इस बार देव दीपावली पर काशी सांसद संस्कृति महोत्सव के विजेता प्रतिभागी राजघाट पर प्रस्तुति देंगे। राजघाट पर इसके लिए मंच बनाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इसमें चार सौ विजेता कलाकारों के अलावा अन्य स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें