वाराणसी। अपमान जनक शब्द और धमकी देने के खिलाफ बृहस्पतिवार को लंका गेट के सामने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का पुतला वीआईपी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूंका। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि संजय ने वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी को अपमान जनक शब्द कहते हुए धमकी दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वीआईपी पार्टी के मंडल अध्यक्ष अरविंद मझवार ने कहा कि संजय के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। जिसके बयान के बाद से जगह जगह पुतला फूंकने के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार साहनी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप साहनी, आशुतोष सिंह, दीपक आर्य सहित पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।