राजातालाब। यूपी एसटीएफ वाराणसी यूनिट में एसआई और आराजीलाइन विकास खंड के जमुनीपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह का चयन वीरता पुरस्कार के लिए हुआ है। 1995 में पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर हुआ था। परिवार और गांव में खुशी है। बुधवार को गांव पहुंचने ग्रामीणों ने मनोज कुमार का स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल राम, मरूई ग्राम प्रधान अजय सिंह बबलू, राजेशसिंह, गुड्डू सिंह, पी एन सिंह ,गंगू यादव, दुमन सिंह, जियाराम यादव रहे।