फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नाले पर हुआ कब्जा तो ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले पर हुए कब्जे से नाराज मकरहां गांव के ग्रामीणों ने जलनिकासी की समस्या को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नाले पर हुए कब्जे को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के खेत के पास से नाला गया है। उसने नाले को मिट्टी से पाट दिया है। जिससे नाले का अस्तित्व समाप्त हो गया है। जलनिकासी की कोई और व्यवस्था न होने से गांव में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग की कि अविलंब नाले को कब्जा मुक्त कराया जाए। अगर दीपावली पर्व से पूर्व नाले से अतिक्रमण नहीं हटा तो मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे। इस संबंध में एसडीएम प्रेमचंद मौर्य ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को देखते हुए जांच तहसीलदार को दे दी गई है। नाले को शीघ्र ही कब्जा मुक्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर चंद्र प्रकाश, इंद्रेश, रामकिशन, दिलीप, पंकज, राहुल, रामबली, नीलम, आनंद, रामअवतार, रमेश, मधु, सुभावती, उषा, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें