पलक कश्यप, परिधि पटेल, अंशिका मौर्या और अनुष्का प्रजापति के प्रदर्शन की बदौलत विकास इंटर काॅलेज की बालिका टीम ने बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय बालिका रस्साकसी प्रतियोगिता में लाल बहादुर शिक्षण को हराकर पहला स्थान पाया। विकास इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हुई प्रतियोगिता में दोनों टीमों की बालिकाओं ने अपनी ताकत दिखाई। संयोजक डॉ. आशा सिंह, संचालन सुनीता पटेल ने किया।