फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यापीठ : पांच जिलों की 7 दिन तक चलने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं टलीं, इस कारण लिया गया फैसला; नया शेड्यूल जल्द

Fri, 23 Aug 2024 06:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यूपी में होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर काशी विद्यापीठ प्रशासन ने ये फैसला लिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, जल्द ही नई समय सारिणी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध वाराणसी समेत पांच जिलों के कॉलेजों में शुक्रवार से सात दिन तक होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं। वहीं, पठन-पाठन 31 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


यूजी, पीजी की कई सेमेस्टर परीक्षाएं 23 अगस्त से शुरू होने वाली थीं। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है। विश्वविद्यालय नई तिथि और नई समयसारिणी जल्द जारी करेगा। 

विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही सोनभद्र, चंदौली, भदोही और मिर्जापुर के महाविद्यालयों में 23 अगस्त से करीब दो लाख विद्यार्थियों को यूजी, पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं देने थीं। 
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो रही है, इसमें अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से महाविद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऐसे में विद्यापीठ की परीक्षा महाविद्यालयों में नहीं हो पाएगी। 

परीक्षा नियंत्रक ने जारी किया आदेश
परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पांडेय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 23 अगस्त से 1 सितंबर तक की परीक्षा टाली गई है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर कार्यक्रम अपलोड करवा दिया गया है। कौन-कौन सी परीक्षाएं इन दिनों में टली हैं, उसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट से अपलोड की जा सकती हैं। 

उधर, महात्मा गांधी विद्यापीठ के विधि विभाग में अलग-अलग सेमेस्टर के विद्यार्थियों की मौखिकी परीक्षा 27 और 28 अगस्त को कराई जाएगी। इसकी सूचना विवि के पोर्टल पर भी अपलोड कर दी गई है। विभागाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि  एलएलबी छठवें सेमेस्टर सत्र 2023-2024 की मौखिकी परीक्षा 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से विभाग में होगी। उधर, बीएएलएलबी दसवें सेमेस्टर सत्र 23-24 की मौखिकी परीक्षा 28 अगस्त को कराई जाएगी। 
विज्ञापन

ये परीक्षाएं टलीं 
  • बीएससी, बीएड द्वितीय, चतुर्थ, पांचवां, आठवां सेमेस्टर : 23, 24, 27, 29, 31 अगस्त।
  • बीए-बीएड द्वितीय, चतुर्थ, पांचवां, आठवां सेमेस्टर : 23, 24, 27, 28, 29, 30, 31 अगस्त।
  • बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम द्वितीय सेमेस्टर : 23, 27, 29, 31 अगस्त 
  • एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू चतुर्थ सेमेस्टर : 23, 24, 27, 28, 29, 30, 31 अगस्त।
  • एमए, एमएससी, एमकाम, एमएसडब्ल्यू तृतीय सेमेस्टर : 23, 24, 27, 28, 29, 30, 31अगस्त। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें