महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए प्रथम, तृतीय सेमेस्टर व्यावसायिक हिन्दी की मिड टर्म परीक्षा-2022-23 पांच मार्च को कराई जाएगी। हिंदी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. निरंजन सहाय ने बताया कि परीक्षा में छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ ही अपने साथ परिचय पत्र रखना अनिवार्य किया गया है। इसके बिना किसी भी छात्र को परीक्षा की अनुमति नहीं दी जाएगी।