काशी विद्यापीठ की टीम ने यूनिवर्सिटी ऑफ साईंस एंड टेक्नोलाॅजी, मेघालय में पूर्वी क्षेत्र अंतरविश्वविद्यलाय महिला वर्ग की हैँडबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीत ली। इस दौरान हैंडबाॅल टीम की मैनेजर बीना और टीम कोच आशीष कुमार मौजूद रहे। विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह, डॉ. राधेश्याम राय, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बधाई दी।