अतुल माहेश्वरी स्मृति गोल्ड मेडल के साथ विदुषी
- फोटो : अमर उजाला
काशी विद्यापीठ के 46वें दीक्षांत समारोह में एमए-पत्रकारिता में टॉप करने पर विदुषी वर्मा को अतुल माहेश्वरी स्मृति गोल्ड मेडल दिया गया। गोल्ड मेडलिस्ट विदुषी ने कहा कि राज्यपाल ने मेडल देते वक्त बेस्ट ऑफ लक बोला। आगे ऐसे ही मेहनत जारी रखने की सलाह दी। विदुषी ने कहा कि वो दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में रहकर हिंदी पत्रकारिता में नए टूल एआई को एडिटिंग टूल की तरह इस्तेमाल कर काम करना चाहती हैं।
लक्सा निवासी विदुषी ने कहा कि डिजिटल जर्नलिज्म में एआई टूल का इस्तेमाल अभी बहुत कम हो रहा है। जर्नलिज्म में टाइम बचाने की बहुत जरूरत है। इसके लिए एआई टूल का इस्तेमाल करूंगी। एआई का एडिटिंग टूल की तरह इस्तेमाल हो सकता है। डेटा मैनेजमेंट के साथ ही सूचना इकट्ठा करने वाली प्रक्रिया को भी आसान बनाया जा सकता है। विदुषी कहती हैं कि उन्होंने शुरू से ही पढ़ाई हिंदी मीडियम में की। इसलिए हिंदी से अपनापन है। इसी में रहकर नए-नए मुकाम हासिल करना चाहती हूं। आयुषी ने बताया कि नेट देने के बाद फिलहाल जॉब करना चाह रही हूं।
विद्यापीठ से ही हुई बीएससी
विदुषी के पिता आशीष वर्मा बिजनेस मैन और मां गृहिणी हैं। संयुक्त परिवार में रहती हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड में वाराणसी के बसंत कन्या स्कूल से किया। इसके बाद बीएससी काशी विद्यापीठ से पूरा किया।