राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित प्रो. आशुतोष मोहन का बीएचयू में अभिनंदन किया गया। मंगलवार को प्रबंध संस्थान में उनके योगदान की वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई। इसमें उनकी 25 वर्षों से अधिक की अपनी यात्रा के दौरान शिक्षण, शोध, अकादमिक नेतृत्व, नवाचार और मार्गदर्शन के क्षेत्र में योगदान को बताया गया। प्रो. आशीष बाजपेयी, प्रो. एसके दुबे, प्रो. आरके लोधवाल, प्रो. अमित गौतम आदि ने उनको बुके देकर भेंट किया। इस दौरान प्रो. मोहन ने कहा कि केवल कक्षा में अध्यापन तक सीमित न रहकर अपने विद्यार्थियों और शोधार्थियों की अकादमिक उत्कृष्टता के साथ जुड़े रहे।