काशी विद्यापीठ में सोमवार को जेके महिला छात्रावास में कुलपति प्रो.आनंद कुमार त्यागी ने मेस का शुभारंभ किया। इस दौरान मेस का निरीक्षण कर कुलपति ने यहां खाद्य सामग्री की खरीदारी करते समय उसकी गुणवत्ता के साथ-साथ एक्सपायरी डेट की भी अनिवार्य रूप से जांच करने की बात कही। मेस में छात्राओं के लिए की गई बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने मेस संचालन में स्वच्छता, गुणवत्ता और खाद्य सामग्री की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. अंबरीष राय मौजूद रहे।