फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर्स लाउंज का कुलपति ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में मंगलवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने रेजिडेंट डॉक्टर्स लाउंज का उद्घाटन किया। यहां रेजिडेंट चिकित्सकों को विश्राम व अल्पाहार की समुचित सुविधा मिलेगी। सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस लाउंज में बायोमेट्रिक प्रवेश प्रणाली स्थापित की गई है। इस दौरान कुलपति ने रेजिडेंट डॉक्टरों से संवाद कर उनके कार्य अनुभव, कार्य परिस्थितियों और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में फायर सेफ्टी रूट, फार्मेसी सहित मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार, एमएस प्रो. केके गुप्ता, डॉ. अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें