स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मुख्य कोच वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक विभोर भृगुवंशी को नियुक्त किया गया है। उन्हें भारतीय स्कूली बास्केटबॉल बालिका टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। भारतीय स्कूली बास्केटबॉल टीम 13 से 23 जून तक सर्बिया में विश्व स्कूली बास्केटबॉल गेम्स खेलेगी। भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर झारखंड की राजधानी रांची के हरवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में 26 मई से 12 जून तक लगेगा। विभोर पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के कोच के रूप में विदेशी दौरा कर चुके हैं। वाराणसी के भुवनेश्वर नगर काॅलोनी निवासी विभोर भृगुवंशी वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग वाराणसी के अंतर्गत कार्यरत है। विभोर भृगुवंशी की इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह, कार्तिक राम ने बधाई दी।