फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चिह्नित माफिया और उनके परिजनों की संपत्तियों का सत्यापन कर करें कुर्की की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी गोमती जोन ने थाना प्रभारियों के साथ गोमती जोन की समीक्षा की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने मंगलवार को गोमती जोन के थाना प्रभारी के साथ कार्यों की समीक्षा की। गोमती जोन कार्यालय में उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। इस दौरान गैंगस्टर एक्ट, गुंडा और एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी की समीक्षा की गई। कहा कि चिह्नित माफियाओं और उनके परिजनों की अर्जित संपत्तियों का सत्यापन कर जब्ती व कुर्की करें। वांछित व फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाएं। लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा कर नियमित बैठक करेंष। साथ ही समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डीसीपी आकाश पटेल ने पशु तस्करों से संबंधित प्रकरणों में कठोर कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी व सक्रिय सूचना तंत्र बनाए रखने के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की संख्या, वर्तमान निवास, गतिविधियों और आजीविका का सत्यापन कर निगरानी रखने और लूट में वांछित आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी करें। जन शिकायतों व आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का भौतिक सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक भी थाने पर में करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें