वाराणसी। एयर शो के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। वाहनों को संपर्क मार्गों से गंतव्य तक भेजा गया। यातायात नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और यातायात विभाग के जवान मुस्तैद रहे। एयर शो में भीड़ और यातायात दबाव को देख प्रतिबंधित मार्गों पर निगरानी रखी गई। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों की ओर डायवर्ट किया गया, ताकि आयोजन स्थल के आसपास भीड़ न जुटे और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिसकर्मियों ने यातायात संचालन के साथ सुरक्षा इंतजामों पर भी नजर रखी। मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर लोगों को निर्धारित संपर्क मार्गों से आगे बढ़ाया गया। एडीसीपी अंशुमान मिश्रा ने बताया कि फ्लाईओवर पर सुरक्षा को लेकर रोक लगाई गई थी। शो के बाद भीड़ को सुव्यवस्थित निकाला गया। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती रही ताकि शो देखने वालों को किसी प्रकार के आवागमन में दिक्कत न आए। ब्यूरो