फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: करखियांव पैक हाउस से देश के महानगरों में भेज सकेंगे सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

करखियांव पैक हाउस से देश के महानगरों में भेज सकेंगे सब्जियां
मुख्यमंत्री के शुभारंभ के बाद किसानों को दी गई सुविधा, प्रभारी सहित सुरक्षा और सफाई कर्मी तैनात किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। करखियांव पैक हाउस से अगले सप्ताह से भिंडी, परवल और बोड़ा भेजने की तैयारी है। 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों शुभारंभ के बाद किसान देश के महानगरों में भी सब्जियां और फल भेज सकेंगे।
पूर्वांचल के किसानों की सुविधा के लिए बीते 26 जून से पैक हाउस शुरू कर दिया गया है। पैक हाउस की निगरानी के लिए मंडी समिति की ओर से प्रभारी सहित सुरक्षा और सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। पूर्वांचल का कोई भी किसान मंडी समिति से संपर्क कर विदेश के साथ देश के किसी भी महानगरों में फल और सब्जियां भेज सकता है। मंडी समिति के सचिव डीके वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 26 जून को पैक हाउस से 35 टन हरी मिर्च के साथ आम के दो कंटेनर को रवाना कर पैक हाउस शुभारंभ किया। उम्मीद है कि यहां से सीजन में बड़ी मात्रा में सब्जियों की खेप विदेशी और घरेलू बाजार में जाएगी। पैक हाउस के प्रभारी के तौर पर उपेंद्र यादव को तैनात किया गया है।
विज्ञापन



बोले निर्यातक किसान

ग्रीष्म कालीन सब्जियां समाप्त होने से निर्यात कम हो रहा है। अब बारिश की सब्जियां तैयार होने पर भिंडी और परवल सहित अन्य सब्जियों को भेजने की तैयारी है।- सारस्वत पांडेय, किसान भदोही
विज्ञापन



अभी खाड़ी देशों में सब्जियों की मांग कम है। अगले सप्ताह से प्रतिदिन डेढ़ टन सब्जियों की मांग है। वाराणसी सहित आसपास के जिलों में भिंडी, परवल, कुंदरू की फसल तैयार हो रही है। - हौसला प्रसाद, चिरईगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें