फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्व: IPS बनकर अपने स्कूल पहुंचे सब्जी विक्रेता के बेटे रोहित, छात्रों को दिया चुनौतियों से निपटने का 'मंत्र'

Thu, 27 Jul 2023 07:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वर्ष 2022 बैच के आईपीएस रोहित कुमार गुरुवार को वाराणसी स्थित कमलापति त्रिपाठी बॉयज इंटर कॉलेज पहुंचे। सब्जी विक्रेता के बेटे रोहित ने यहीं से इंटर तक की पढ़ाई की थी। 
विज्ञापन
कमलापति त्रिपाठी बॉयज इंटर कॉलेज में शिक्षकों के साथ रोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2022 बैच के आईपीएस रोहित कुमार को अपने बीच पाकर वाराणसी के कमलापति त्रिपाठी बॉयज इंटर कॉलेज के छात्र काफी खुश दिखे। रोहित ने यहीं से इंटर तक की पढ़ाई की थी। रोहित अपने छात्र जीवन की यादों को साझा करते समय भावुक हो गए। सब्जी विक्रेता के बेटे रोहित ने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। कहा कि लगन और मेहनत ही सफलता के मूल मंत्र हैं। इसे जीवन में अपनाना चाहिए।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर स्कूल पहुंचकर सबसे पहले रोहित ने प्रधानाचार्य विपुल कुमार का आशीर्वाद लिया। इसके बाद छात्रों के साथ उस क्लास में गए, जहां बैठकर वह पढ़ाई करते थे।  लैब व लाइब्रेरी भी देखी और उनसे जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि स्कूल से 12वीं करने के बाद बीटेक और फिर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। यह कड़ी मेहनत, संघर्षों का ही फल था कि सफलता मिली। 

पहले ही प्रयास में पास की यूपीएससी परीक्षा

प्रधानाचार्य ने कहा कि पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर रोहित ने साबित कर दिया कि समर्पण ही सफलता का रास्ता है। आज पूरा विद्यालय रोहित पर गर्व कर रहा है।

ये भी पढ़ें: गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, घाट के छत पर शुरू हुई विश्वप्रसिद्ध आरती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें