शहर के कामर्शियल भवनों को एनर्जी कंजरवेशन बिल्डिंग कोड (ईसीबीसी) वीडीए देगा। इसके पीछे की मंशा ऊर्जा को संरक्षित करना है।
वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि ईसीबीसी भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी की ओर से लॉन्च किया गया है। यह कोड उन भवनों पर मिलेगा जिनकी बिजली क्षमता 100 किलोवाट या 120 केवीए से ज्यादा है। व्यवस्था प्रभावी बनाई जाएगी। मानचित्र पास करने से पहले वीडीए ईसीबीसी का कॉलम चेक करेगा।