वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने शुक्रवार को करखियांव के राइस मील और फूलपुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर धान का नमी मापक यंत्र खराब मिला। जिसपर फटकार लगाई और खरीदी गई धान को राइस मील तक नहीं भेजे जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने नमी मापक यंत्र को तत्काल ठीक कराने, बोरा की कमी को पूरा करने, किसानों को परेशान न करने को कहा। साथ ही राइस मील से जुड़े 33 धान क्रय केंद्रों से उठान कराने और अग्रीम लाट व बैंक गारंटी देने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती, अमित कुमार जायसवाल मौजूद रहे।