फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वीडीए ने तीन अवैध निर्माण सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए की ओर से शुक्रवार को तीन अवैध निर्माण सील कराए गए और पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के अनुसार, सिकरौल वार्ड में मनीष त्रिपाठी, सुषमा शर्मा की ओर से गिलट बाजार, राज राजेश्वरी नगर, शिवपुर वार्ड में 334 वर्ग मीटर में बिना स्वीकृति मानचित्र के निर्माण कराया जा रहा था। इस अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही थाने को सुपुर्द किया गया। इसके अलावा विद्या सिंह की ओर से चुप्पेपुर, राजराजेश्वरी नगर में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण कराया जा रहा था। इस अवैध निर्माण को सील किया गया। जोन दो के सारनाथ वार्ड में प्रियंका यादव की ओर से गौतम बुद्ध नगर कॉलोनी में बिना नक्शा स्वीकृत 105 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में निर्माण कराया जा रहा था। प्रवर्तन टीम और पुलिस बल के सहयोग से अवैध निर्माण को सील किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें