वाराणसी। वीडीए की ओर से सोमवार को चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारी बृजेश कुमार कुशवाहा को ससम्मान विदाई दी गई। कर्मचारियों ने कार्यकुशलता को याद कर सराहना की। वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सचिव डॉ. मिश्रा ने कुशवाहा की सेवा अवधि को याद कर कहा कि उनकी निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता प्राधिकरण के लिए हमेशा प्रेरणादायी रही है। सचिव ने कुशवाहा को प्राधिकरण की ओर से प्रतीक चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह में अधिशासी अभियंता लाला सतीश सुमन, जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा, सौरव देव प्रजाति मौजूद रहे। ब्यूरो