पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। वह बीएचयू के प्रबंध अध्ययन संस्थान के सीनियर प्रोफेसर हैं। 2018 में उन्हें पंजाब विवि का कुलपति बनाया गया था। बीएचयू पीआरओ सेल के अनुसार प्रो. राजकुमार का कार्यकाल 23 जुलाई 2021 को समाप्त हो रहा था। सरकार ने इसे बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। कार्यकाल बढ़ने की खबर के बाद अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। अमर उजाला से बातचीत में प्रो. राजकुमार ने इसे महामना का आशीर्वाद बताया। कहा कि सेवा विस्तार बहुत कम ही मिलता है, लेकिन छात्रों की सुविधाओं के साथ ही अन्य कामकाज को देखते हुए सेवा विस्तार मिला है। बताया कि विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाने के लिए आगे भी हर संभव प्रयास करेेंगे।