फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुधैव कुटुंबकम सभी धर्मों की जरूरत: नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय के प्रो. रमेशचंद नेगी ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना सभी धर्मों की जरूरत है। तभी विश्व बंधुत्व की भावना आएगी। हर धर्म में दया, प्रेम, करुणा को स्थान दिया गया है। उसी से मानवता जिंदा है। हमें इसे हमेशा आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

हजरत अली की विलादत पर बृहस्पतिवार को दरगाहे फातमान में आयोजित सर्वधर्म सभा में उन्होंने ये विचार रखे। संरक्षक मौलाना समीमुल हसन, मूलगादी कबीर मठ के उमेश कबीर, फादर डेनिस फिलीप, मौलाना गुलाम अली आदि ने मौला अली की जिंदगी पर रोशनी डाली। शायरों ने कलाम पेश किए। इस दौरान विलायत अली अवार्ड अंजुमन आजादारे हुसैनी को दिया गया। विशिष्ट कार्य करने वाले बच्चों को दुर्रे नजफ अवाॅर्ड दिया गया।

जुलूस में उमड़ा हुजूम, या अली... की सदाएं हुई बुलंद

मौला अली की याद में हजरत अली समिति के बैनर तले जुलूस टाउनहॉल सुबह से निकाला गया। या अली... और नारे हैदरी... की सदाएं बुलंद हुईं। मैदागिन चौराहे पर दोषीपुरा से निकला जुलूस शामिल हुआ। जुलूस का नीचीबाग गुरुद्वारे पर प्रबंधक महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, डॉ. दुआ आदि ने स्वागत किया। चौक, नई सड़क, पितरकुंडा पर भी स्वागत हुआ और तकरीरें हुईं। जुलूस दरगाहे फातमान पहुंचा। लोगों ने मौला अली के रौजे पर जियारत की। इसके बाद सर्वधर्म सभा हुई। जुलूस में अकबर हैदर, डॉ. शफीक हैदर, शामिल रिजवी, रिजवी हसन, वजीर हसन, सज्जाद अली, सबीउल हसन आदि शामिल रहे। उधर, कई स्थानों पर महफिलें हुईं। शिया घरों में भी महफिलें और फातिहा पढ़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें