फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी स्नान: 15 घंटे में गुजरे 11 हजार वाहन, श्रद्धालु चार हजार भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/मछलीशहर। वसंत पंचमी के दिन प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के कयास फीके पड़ गए। सोमवार को दिन भर सड़कें सूनी रहीं। हालांकि पुलिस भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम की थी। एनएचएआई के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सुबह 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक करीब 11 हजार वाहन गुजरे लेकिन इनमें सवारियों की संख्या चार हजार भी नहीं रही। प्रयागराज के महाकुंभ में जौनपुर से जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर से ही होकर गुजरती है। उम्मीद थी कि मौनी अमावस्या की तरह वसंत पंचमी पर भी श्रद्धालुओं का रेला रहेगा लेकिन इस बार सब कुछ शांत सा दिखा। न श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई पड़ी और न ही बसें खचाखच भर पाईं। मछलीशहर रोडवेज खाली दिखा। बस चालक सवारी का इंतजार करते रहे। सरकारी वाहन तो हजारों की तादाद में प्रयागराज गए लेकिन उन्हें सीट भरने में तीन-तीन, चार-चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। किसी बस में दस सवारी तो किसी बस नाम मात्र की सवारियां ही बैठी थी। पुलिस महकमा इत्मीनान में दिखा। कहीं भागम भाग व अफरातफरी का माहौल नजर नहीं आया। श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से वाहनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा। आसानी से सारे वाहन प्रयागराज की तरफ निकलते गये। यही हाल प्रयागराज से आने वाले श्रद्धालुओं का भी रहा। बिना किसी परेशानी के गंतव्य की ओर रवाना हो गए। हालांकि प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय रहा। डीएम व एसपी सतहरिया में रुके वहां श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान चेयरमैन कपिल मुनि, ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फंटू, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी खंड विकास अधिकारी सूर्य कांत पांडेय, बीएसए गोरखनाथ पटेल मौजूद रहे। वसंत पंचमी स्नान के लिए सोमवार की सुबह 5 से रात 8 बजे तक जौनपुर-प्रयागराज कुल 11 हजार वाहन गुजरे। हालांकि इन वाहनों में श्रद्धालुओं की संख्या चार हजार भी नहीं रही।-लल्लन पांडेय, टोल प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें